फैक्ट चेक: पाकिस्तान में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ की वीडियो को भारत का बता कर किया जा रहा वायरल, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

पाकिस्तान में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ की वीडियो को भारत का बता कर किया जा रहा वायरल, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई
  • पाकिस्तान का वीडियो भारत के नाम पर वायरल
  • बच्चों को किया गिरफ्तार
  • जानें क्लिपी के पीछे की हकीकत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो लोगों रेलवे पटरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले एक शख्स को देखा जा सकता जो पटरी में कुछ खोलने की कोशिश करता। कुछ ही देर में वहां दूसरा शख्स आता है और वो पहले वाले की मदद करने लगता है। इस क्लिप को लोग तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर कर कई दावे कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये वीडियो भारत की है, जहां दो बच्चे पटरी से छेड़छाड़ कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर घटना के पीछे की सच्चई सामने आई।

क्या हो रहा है वायरल?

आपको बता दें कि, 30 अगस्त को माया चव्हाणके नामक फेसबुक यूजर ने यही वीडियो अपने पेज पर शेयर की। क्लिप अपलोड कर यूजर ने लिखा- इस उम्र में ये रेल की पटरियां उखाड़ रहे हैं। सोचिए, अगले 50 वर्षों में ये क्या करेंगे? डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी ने इनके बारे में क्या कहा था, उसे सत्ता को पढ़ना और समझना चाहिए। केवल उनके नाम जाप से कुछ नहीं होगा। @AshwiniVaishnaw जी, ऐसी हरकतें दिखते ही गोली मारने का आदेश @RPF_INDIA को दें, तभी कुछ भय उत्पन्न होगा। (Videos Location and date should be investigate immediately)


यह भी पढ़े -बेटी के कातिल को कोर्ट रूम में गोली से छलनी करने वाली मां का नहीं है ये वीडियो, जानिए घटना के पीछे की सच्चाई

जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया तो हमें इस वीडियो की सच्चई पता चली। रिवर्स सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला जिसका नाम सीसीटीवी वर्ल्ड है। इस क्लिप को यहां 6 दिसंबर 2023 को अपलोड किया गया था। वीडियो में मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना पाकिस्तान की है जहां बच्चें रेलवे पटरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए पकड़े गए थे। सभी बच्चों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था।

थोड़ा और सर्च करने पर हमें पाकिस्तान के पाकिस्तानी ट्रेन्स नामक पेज पर वायरल वीडियो मिली। इस क्लिप को यहां 5 दिसंबर 2023 को अपलोड किया गया था। इससे मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना पाकिस्तान के कराची के सरताज रेलवे क्रॉसिंग की है, जहां कुछ बच्चे रेलवे पटरी को चुराने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इसको हिरासत में ले लिया था।


यह भी पढ़े -तुर्की में सड़क धंसने के विडियो को अटल टनल का बताकर किया वायरल, जांच में पता चली वायरल दावे की सच्चाई

Created On :   30 Aug 2024 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story